पूर्व मंत्री कविता जैन ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ
रणबीर सिंह, सोनीपत। पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने शिव कॉलोनी से प्रारंभ हुई कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए इस पुण्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने स्वयं भी कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ कमाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे शुभ अवसरों पर कलश यात्रा पारंपरिक रूप में आयोजित की जाती है, जिसके दर्शन मात्र से पुण्य मिलता है। कलश यात्रा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। भागवत कथा 9 मार्च से 15 मार्च तक शिव कॉलोनी, देवडू रोड़ में चलेगी। योगेंद्र महाराज द्वारा की जाने वाली भागवत कथा से पूर्व कलश यात्रा का अयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से प्राणियों का कल्याण संभव है। हर किसी को कथा का श्रवण पर पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ करना चाहिए। कथा में मानव जीवन के लिए शुभ संदेश हैं। मानवीय जीवन को दिशा मिलती है। मनुष्य की तमाम समस्याओं का समाधान मिलता है। पूर्व मंत्री कविता जैन ने आम जनमानस को प्रोत्साहित किया कि वे कलश यात्रा व श्रीमद् भागवत कथा सरीखे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। साथ ही नई पीढ़ी को भी प्रतिभागी बनायें, ताकि वे अपनी संस्कृति से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि होगी। लोगों का जीवन सरल होगा और संपन्नता में वृद्धि होगी। इस मौके पर आयोजकों ने पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया।