- चिट्टाने वाली माता मंदिर में गंगा मैय्या व देवी गायत्री की मूर्तियों स्थापित
- नई वेदी में स्थान परिवर्तन के मौके पर किया गया कन्या पूजन व भंडारे का आयोजन
रणबीर सिंह, सोनीपत। सोनीपत शहर चिट्टाने वाली माता के मंदिर मां गंगा व देवी गायत्री की मूर्तियों का नई वेदी में स्थान परिवर्तन किया गया। जिसमें पूर्व मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि इस दिव्य कार्य के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। इसके लिए वे आयोजकों की आभारी हैं। साथ ही उन्होंने माता से जन-जन के कल्याण की दुआ मांगी। चिट्टाने वाली माता के मंदिर में मां गंगा व देवी गायत्री की मूर्तियों का नई वेदी में स्थान परिवर्तन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि चिट्टाने वाली माता की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है।
श्रद्धा व विश्वास के साथ माता के दरबार में आने वाला कोई भी व्यक्ति कभी खाली हाथ वापस नहीं जाता। भक्तों की हर मनोकामना माता पूरी करती है। चिट्टाने वाली माता का मंदिर भक्तों का विश्वास स्थल है कि यहां उनकी हर समस्या का समाधान होगा। चिट्टाने वाली माता की महिमा अपरंपार है जो अपने भक्तों के सभी दुख-दर्द दूर करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मां गंगा व देवी गायत्री की मूर्तियों का नई वेदी में स्थान परिवर्तन शुभकर है। उन्होंने मां गंगा व देवी गायत्री से भी भक्तों के कल्याण की अर्चना की। उन्होंने कहा कि गंगा मैय्या व गायत्री की कृपा से भक्तों का कल्याण निश्चित है। हमें अपने बच्चों को भी इनकी कृपा से अवगत करवाना चाहिए, ताकि हमारी संस्कृति निरंतर प्रसारित होती रहे। संस्कार और संस्कृति का नई पीढ़ी में समावेश अनिवार्य रूप से आवश्यक है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इस प्रकार के अवसरों में बच्चों की भागीदारी जरूर करवानी चाहिए।