पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने आगजनी से हुए नुकसान से आहत रामफल को तुरंत दी भोजन व कपड़ों की मदद
रणबीर सिंह, सोनीपत। देवडू गांव में आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन तुरंत सहायता के लिए पहुंचे। उन्होंने पीडि़त परिवार को हिम्मत बंधाई और फौरन उनको कपड़ों व भोजन की मदद प्रदान की। इस पर भावुक हुए पीडि़त परिवार ने उनका छलकती आंखों से खुशी-खुशी धन्यवाद किया। बीती देर सांयकाल देवडू निवासी रामपाल के मकान में आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पूर्व मीडिया सलाहकार मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने पीडि़त परिवार से भेंट कर उनको हौंसला दिया।
पीडि़त परिवार के मुखिया रामफल ने बताया कि आग में उनके कपड़े और भोजन सामग्री नष्ट हो गई है। इससे उनके समक्ष रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। उनकी व्यथा सुनकर जैन ने उन्हें सांत्वना दी। जैन ने कहा कि इस संकट की घड़ी में वे उनके साथ हैं। हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सक्षम लोगों का आह्वान किया कि इस प्रकार की आपात स्थिति में पीडि़त जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। समाज में एक-दूसरे के सहयोग को उपलब्ध रहना चाहिए। इस मौके पर आजाद सिंह सौदा, राजेश कुमार, निकू, विजयपाल, कुकू, सुरेन्द्र, महाबीर, नवीन, अमित, सुनील, अशोक, कर्मबीर, रवि, चेतराम, दयाल सिंह आदि मौजूद थे।