कल्याण नगर में घर घर जाकर धर्म की अलख जगा रही महिला मण्डली
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। मन्दिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर की महिला मण्डली ने रविवार से घर-घर जाकर धर्म की अलख जगाते हुए प्रभात फेरियों की शुरुआत की। प्रकाश आहूजा व रितु सखी नंदा के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। महिलाओं ने नाच गा कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मन्दिर समिति प्रधान पवन तनेजा ने कहा कि 15 नवम्बर को एकादशी के दिन तुलसी शालीग्राम का विवाह किया जाएगा। महिला मंडली द्वारा प्रभात फेरियों के जरिए घर-घर जाकर संकीर्तन कर कार्तिक माह की बधाई से एकत्रित दानराशि से विवाह उपरांत भन्डारा कराया जाएगा।
इस मौके पर महिला मण्डली की प्रधान द्रौपदी थरेजा, महासचिव वीना तनेजा, प्रकाश आहूजा, राज मुंजाल, रितु नंदा, पुष्पा खुराना, रितु गुप्ता, सरोज रानी, कौशल्या कालड़ा, यशवंती शर्मा, पुष्पा मलिक, सरला बत्रा, सरोज झाई, शकुन्तला कालड़ा, कृष्णा छाबड़ा, सुमन चौपड़ा, बिंदू वर्मा, सुषमा डूडेजा, राजबाला, प्रेमलता, रंजना मल्होत्रा, महेश्वरी, जुगल नंदा, सुशीला, कान्ता मिगलानी, कमलेश बब्बर, राजबाला वर्मा, प. भगवती प्रसाद शर्मा, ताडकेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।