तितरवाड़ा शामली में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला की 818वीं जयंती
शामली (उत्तर प्रदेश)। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ द्वारा तितरवाडा शामली उत्त्ररप्रदेश में सोमवार को रणवीर सिंह रोहिला जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे समाज के गणमान्य व्यक्तियों का जिला कार्यकारिणी द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न खेलों में रोहिल्ला समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे समाजबुंधओं फूल मालाओं के साथ गर्म चदर भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला अमर रहे, राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में दूर दराज से आए लोगों ने महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला की जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल रोहिला, राष्ट्रीय सलाहकार नसीब सिंह रोहिला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिलक राम रोहिला, प्रदेश मुख्य संरक्षक किलोब सिंह रोहिला, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रोहिल्ला, सोनीपत से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह रोहिल्ला व वरिष्ठ समाजसेवी मंगलसेन रोहिला, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर रोहिल्ला, प्रदेश सचिव राजेश रोहिल्ला, पानीपत जिला अध्यक्ष रामनिवास रोहिल्ला, रमेश रोहिल्ला सहित तितरवाडा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।