मुकेश ठाकुर, मेरठ। मेरठ में दक्षिण विधानसभा चुनाव के मैदान में लोजपा रामविलास पासवान पार्टी मैदान में। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों एवं पार्टियों की परेशानी पर लकीरें पड़ी हुई है। जिसके चलते लोकजन सक्ति पार्टी द्वारा देहात से लेकर शहर तक अपनी तैयारियां शुरू की जा चुकी है, इसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) भाजपा गुट द्वारा विधानसभा दक्षिण में मेरठ को लेकर रात में भी प्रचार प्रसार किया जाना जारी है। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के गांव नृहड़ा गांव में ग्राम वासियों से जन संपर्क करते हुए पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील की गई।
जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार को दक्षिण विधानसभा सीट से जिताने की अपील की गई। जिसमे गांव के विकास को लेकर हर एक व्यक्ति की आवाज को संसद तक उठाने तक की बात की गई। गांव वालों ने प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अमीर अहमद अंसारी को आशीर्वाद दिया और उनसे कहा कि हम तुम्हारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस सभा में मौजूद लोग राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीर अहमद अंसारी, बुद्ध प्रकाश गुप्ता, गुड्डू सैफी, सलीम अंसारी, राजवीर सिंह गुर्जर, वीर सिंह गुर्जर, शाहनवाज राणा, आबिद गाजी आदि मौजूद रहे।