बगैर नारी शक्ति के कोई संगठन चल नहीं सकता : अनीता रोहिल्ला
पानीपत। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ द्वारा पानीपत के राजनगर की गली नंबर 3 में सोमवार को रणवीर सिंह रोहिला जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जिसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे समाज के प्रबुद्ध लोगों को विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की पानीपत इकाई द्वारा फूलों का हार व सम्मान की सूचक पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला अमर रहे, राजा रणबीर सिंह रोहिल्ला का बलिदान याद रखेगा हिन्दुस्तान आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में दूर दराज से आए लोगों ने महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला की जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल रोहिला, राष्ट्रीय सलाहकार नसीब सिंह रोहिला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिलक राम रोहिला, प्रदेश मुख्य संरक्षक किलोब सिंह रोहिला, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रोहिल्ला महम, सोनीपत से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह रोहिल्ला व वरिष्ठ समाजसेवी मंगलसेन रोहिला आदि पानीपत पहुंच रहे हैं। जिनके स्वागत में हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर रोहिल्ला, प्रदेश सचिव राजेश रोहिल्ला, पानीपत जिला अध्यक्ष रामनिवास रोहिल्ला सहित पूरी कार्यकारिणी उपस्थित रही।