रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। कृपाल नगर स्थित कृपाल आश्रम सोनीपत में सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कोविड टीकाकरण के 17वें कैंप का आयोजन 24 अक्तुबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस कैंप में 18 वर्ष से अधिक आयु के 167 व्यक्तियों को कोविडशील्ड व कोवैक्सीन की डोज स्वास्थ्यकर्मी अभिषेक द्वारा दी गई। अभी तक 5599 लोगों को डोज दी जा चुकी है। अपने आधार कार्ड के साथ सभी ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन किया।
मिशन के अध्यक्ष संत राजिंदर सिंह महाराज यूट्यूब के माध्यम से ध्यान अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। कैम्प में स्थानीय कृपाल आश्रम के प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, आजाद सिंह, वीर भान गुप्ता, ओमप्रकाश, डॉ प्रदीप, सुरेश, मनीष, अमित हंस, अनमोल, विकास, गगन, किरण, राजबाला, नव्या सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।