महाराजा रणबीर सिंह रोहिला की जयंती पर 24 को रोहतक में बाइक रैली
रणबीर सिंह, नई दिल्ली। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के हरियाणा प्रदेश सचिव राजेश रोहिल्ला ने बताया कि 25 अक्टूबर सोमवार को जिला पानीपत में सुबह 8 बजे राजनगर गली नंबर 3 नजदीक इंडियन स्कूल पानीपत में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें रोहिला समाज के समाजरत्न हरियाणा पुलिस के पूर्व डीएसपी पृथ्वी सिंह रोहिला, विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनीता रोहिला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल रोहिला, पूर्व सहायक अभियंता महावीर सिंह रोहिल्ला रोहतक, राष्ट्रीय सलाहकार नसीब सिंह रोहिला, विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिलक राम रोहिला, महासिंह रोहिल्ला गुरुग्राम, राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिपाल सिंह रोहिला गुरुग्राम, प्रदेश मुख्य संरक्षक किलोब सिंह रोहिला, प्रदेश संगठन मंत्री राजेश रोहिल्ला महम, सोनीपत से राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह रोहिल्ला व वरिष्ठ समाजसेवी मंगलसेन रोहिला आदि पानीपत में आयोजित महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती में शामिल होंगे।
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर रोहिल्ला, प्रदेश सचिव राजेश रोहिल्ला, पानीपत जिला अध्यक्ष रामनिवास रोहिल्ला अपनी कार्यकारिणी के साथ आने वाले अतिथियों का स्वागत करने सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। पानीपत में महाराजा रणवीर सिंह रोहिला की जयंती मनाने के उपरांत उत्तर प्रदेश के अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस बार महाराजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ में मनाई जाएगी। विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के हरियाणा प्रदेश सचिव राजेश रोहिल्ला ने जिला पानीपत के निवासियों से आह्वान किया कि सभी समाजबंधु जयंती समारोह को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने के लिए समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
महाराजा रणबीर सिंह रोहिला की जयंती पर 24 को रोहतक में बाइक रैली
हरियाणा पुलिस के रिटायर्ड डीएसपी एडवोकेट पृथ्वी सिंह रोहिला ने बताया कि 24 अक्टूबर रविवार को रोहतक में रोहिल्ला संस्था के द्वारा महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला की जयंती की पूर्व संध्याकाल पर मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली दोपहर एक बजे सर्किट हाउस (दिल्ली बाईपास) से शुरू होकर मेडिकल मोड, कोर्ट परिसर, शांतमई चौक होते हुए संत नामदेव चौक पर समाप्त होगी। उन्होंने रोहिल्ला समाज के गणमान्य व्यक्तियों से अपील की कि बाइक रैली में सपरिवार बढ़ चढ़ कर भाग ले और महाराजा रणबीर सिंह रोहिल्ला को पुष्प अर्पित कर जयंती समारोह को कामयाब बनाएं।