सोनीपत। नेहरू युवा केन्द्र सोनीपत (युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय भारत सरकार) एंव जिला प्रशासन सोनीपत के द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान मनाया जा रहा है। नोडल अधिकारी अमरदीप सिंह अगुवाई में जिले के विभिन्न गांवों में युवा क्लबों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज नेहरू युवा केंद्र सोनीपत के स्वयं सेवकों ने हरसाना कलां रेलवे स्टेशन एवं गोहाना बस स्टैंड में क्लीन इंडिया प्रोग्राम के तहत सफाई अभियान चलाया। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक एवं अन्य कूड़ा करकट को संकलित करके इक्ट्ठा कर एवं निस्तारण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने लोगों को प्रेरित किया गया कि वह कम से कम सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करें एवं कूड़े को डस्टबिन में ही डाले, क्योंकि भारत देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी हम सभी देशवासियों की है। इसमें नेहरू युवा केंद्र सोनीपत के स्वयंसेवक पिंकी, विनय कुमार और दीपांशु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।