मैने सीखा है जमाने से मुहब्बत करना, तेरा पैगामे मुहब्बत मेरे काम आया है।
मिलेगा रूह को पर्वाज दे के देख जरा, करीब है, उसे आवाज दे के देख जरा।
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। रविवार को कबीरपुर में कृपाल आश्रम में कोविड टीकाकरण के तहत कैंप में आये लोगों को को-वैक्सीन व कोविडशील्ड की दोनों डोज लगाई गई। कृपाल नगर स्थित कृपाल आश्रम सोनीपत में सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा रविवार को कोविड टीकाकरण के 16वें कैंप का आयोजन किया गया। कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। इस कैंप में 18 वर्ष से अधिक आयु के 234 व्यक्तियों को कोविडशील्ड व कोवैक्सीन की डोज स्वास्थ्यकर्मी रीना व मीना द्वारा लगाई गई। आश्रम द्वारा आयोजित कैंप में अभी तक 5432 लोगों को डोज दी जा चुकी है। कैंप में आने वाले लोगों ने मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए टीकाकरण करवाया।
आश्रम के सदस्यों ने कहा कि मिशन के अध्यक्ष संत राजिंदर सिंह महाराज आज सारे संसार में यूट्यूब के माध्यम से ध्यान अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। धाम अपने चलो भाई, पराये देश क्यो रहना, काम अपना करो जाई, पराए काज क्यों फंसना। कैम्प में स्थानीय कृपाल आश्रम के प्रधान सुंदर लाल गुप्ता, संतराम, वीरभान गुप्ता, रमेश, ओमप्रकाश, सुरेश, अशोक, अमित, हंस, अनमोल, विकास, गगन, किरण, राजबाला, नव्या, निर्मल सहित अनेक सेवादार उपस्थित रहे।