रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र सोनीपत के स्वयं सेवकों एवं युवा क्लब के सदस्यों द्वारा गुरूवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जटवाड़ा में स्थित ख्वाजा खीजर मकबरा में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान खीजर मकबरे में इधर-उधर फैली प्लास्टिक की थैली, कागज तथा अन्य कूडा करक्ट को एक जगह इक्ट्ठा किया गया। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों तथा युवा क्लब के सदस्यों ने लोगों को संदेश दिया कि हमें सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा करकट नहीं डालना चाहिए।
अगर हम कोई भी चीज खाते है तो उसके रेपर को डस्टबिन में ही डालना चाहिए। इधर-उधर नहीं फैकना चाहिए। अगर हम सभी भारतीय इस चीज का प्रण ले कि हम कहीं भी कूडा करकट नहीं फैलाएंगे तो हमारा देश विश्व में सबसे सुंदर व साफ देश कहलाएगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चालू किया गया स्वच्छ भारत मिशन सफल होगा। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से विनती की गई कि यह हम सभी का नैतिक कर्तव्य है कि हम मकबरे को और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ रखें, ताकि गंदगी ना फैले। इस मौके पर नवीन गुलिया जिला युवा अधिकारी, सोमबीर, दीपक कुंडू , सरीना, सिमरन, पिंकी, रजनी, सुशील कुमार, मोहित, राहुल शर्मा, सोनू, प्रवीण और राजवीर उपस्थित रहें।
युवा नर्तत्व की युवा सोच ,और उसमें 24 न्यूज़ चैनल का जोश