सोनीपत। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की पब्लिक हेल्थ शाखा सोनीपत ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर नगर निगम में रोष प्रदर्शन किया। आज के रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज एवं संचालन प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने किया। प्रदेश और ब्रांच सचिव विनोद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने को लेकर आज संस्था शिष्टमंडल दोपहर को नगर निगम कमिश्नर धर्मेन्द्र सिंह से मुलाकात की। जिसमें पिछले सप्ताह कमिश्नर ने कर्मचारियों की सभी मांगों को शुक्रवार तक पूरा करने का आश्वासन दिया था, परंतु आज तक कर्मचारियों की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई।
जिससे कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन शिष्टमंडल आज पुनः नगर निगम कमिश्नर से आज दोबारा मिला। नगर निगम कमिश्नर ने संस्था शिष्टमंडल की अशोक रावत, नितेश कुमार के साथ मीटिंग कराई। मीटिंग में संस्था शिष्टमंडल को नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को कल से ड्यूटी पर पुनः रखने को कहा और बाकी बची मांगों को शुक्रवार तक पूरा करने का आश्वासन दिया। आज के संस्था शिष्टमंडल में मंच के प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर, विष्णु दत्त भारद्वाज, विनोद शर्मा, सुरेश नैयर, शंभू कुमार, टीनू कुमार, हनुमान, बिजेंद्र, मुन्ना, सूरज, चमन शर्मा आदि ने कहा कि अगर नगर निगम कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मंच एक सप्ताह बाद दोबारा अनिश्चितकालीन करने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम कमिश्नर कार्यालय और सरकार की होगी।