शोभा यात्रा के साथ किया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

शोभा यात्रा के साथ किया गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन

रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। दस दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के रविवार को समापन अवसर पर मिशन चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा हवन-यज्ञ के साथ पूजा पाठ करने के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने गणपती बप्पा मोर्या अगले वर्ष जल्दी आना के जयकारों के साथ झूमते नजर आए। इस दौरान शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां सजाई गई। मंदिर समिति सदस्यों द्वारा शोभा यात्रा रोहतक रोड से होते हुए यमुना नदी के पुल पर पहुंची। जहां पर श्रद्धालुओं ने बडी ही श्रद्धा के साथ गणेश जी की प्रतिमा का यमुना नदी में विसर्जन किया। शनिवार रात को प्राचीन शिव मंदिर की ओर से जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान एक छह वर्षीय बच्ची ने भगवान शिव शंकर के भजनों पर बहुत ही सुन्दर नृत्य किया। जिस देखकर उपस्थित सभी ने तालियों का गडगडाहट से नन्हीं बच्ची का हौंसला बढ़ाया।

सोनीपत में रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा गणेश महोत्सव के समापन पर बड़ी खुशी व उल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाली। जिसमें श्रद्धालु खुशी से नाच-गाते हुए और भगवान श्री गणेश जी के जय जयकार लगाते आगे बढ़ते रहे। शोभा यात्रा के दौरान कलाकारों ने मनमोहक नृत्य किया, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। वहीं दूसरी ओर भगवान शिव के वेश में कलाकार बहुत की सुन्दर तांडव नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु खुशी में तालियां बजाते हुए नाच रहे थे। शोभा यात्रा से पहले मंदिर के सामने हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति डाली। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

धर्म-कर्म हरियाणा