खिलाडियों ने 3 स्वर्ण, 15 रजत व 4 कांस्य पदक जीते
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। हरियाणा सरकार की तरफ से खेलो हरियाणा खेल प्रतियोगिता जोकि हरियाणा के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई। वही शाहबाद, करनाल, यमुनानगर में आयोजित हॉकी, बॉक्सिंग लॉन टेनिस प्रतियोगिता में लिटल एंजल्स के खिलाड़ी आदित्य, खुशी, अंजलि, विशेष दहिया, अक्षत कादयान, तनु, रितिका, सेजल, निधि, साक्षी राणा, ईशिका, दिनिका, दिशा, रितिका, कनिका, तन्नु, मनिषा, नदिंनी, भव्या ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण व 15 रजत पदक प्राप्त किये। विद्यालय की बॉक्सिंग एकेड़मी के खिलाड़ियों ने भी 1 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक जीतकर अपना परचम लहराया।
इसके साथ ही आगरा में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रोलर बास्केटबॉल मयंक मलिक ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। विद्यालय के खेल डायरेक्टर नरेन्द्र नेगी ने बताया कि विद्यालय द्वारा दी गई अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के कारण ही खिलाड़ी लगातार अपने बेहतर खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग व सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग ने बधाई दी। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी विजयी खिलाड़ियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।