- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) का किया लोकार्पण
- -विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आस के लोकार्पण की दी बधाई
- -योजनाओं के लाभ के साथ लोगों की शिकायतों के निवारण में आस की होगी विशेष भूमिका : मुख्य आयुक्त गुप्ता
रएाबीर रोहिल्ला, सोनीपत। ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) को विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आस के माध्यम से आम जनमानस को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का पूर्ण लाभ बेहतरीन रूप में मिलेगा। हरियाणा के सीएम खट्टर ने आईटी विभाग द्वारा इस सॉफ्टवेयर को तैयार करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ आम जन को देने के साथ-साथ उनकी शिकायतों का निवारण सरलता से करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा दिशा में निरन्तर कारगर कदम उठाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत आज आस को लोकार्पित किया गया है। हरियाणा सरकार का ध्येय नागरिकों का जीवन सरल बनाना हैं।
खट्टर ने बताया कि 38 सरकारी विभागों द्वारा लगभग 546 सेवाओं तथा योजनाओं का पूर्ण लाभ हरियाणा के नागरिकों को दिया जा रहा है। इनमें से 277 सेवाओं एवं योजनाओं को ऑनलाईन करने का काम किया गया हैं। उन्होंने शेष विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं को भी ऑनलाईन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) की शुरूआत करने में हरियाणा देश का पहला राज्य है। आस से लोगों के काम निर्धारित समय सीमा के अन्दर होंगे और कार्य में भी पारदर्शिता आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के अन्तर्गत आने वाली सेवाओं को अब समय पर करना होगा, ऐसा न करने पर संबंधित पर कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी। प्रथम चरण में शिकायत संबंधित अपील पर फस्र्ट ग्रिवेंसिस अथोरिटी अपना कार्य करेगी, जिसके लिए समय सीमा तय होगी और उसके बाद अगले चरण के तहत ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से आगामी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, यह पूरी प्रक्रिया ऑटो अपील सॉफ्टवेयर (आस) के माध्यम से क्रियान्वित होगी।
इस सॉफ्टवेयर से निस्देह लोगों की शिकायतों का निवारण और तेजी सुनिश्चित होगा और उनका सरकारी कार्य संबंधित प्रक्रिया पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के नागरिकों को पारदर्शिता तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए हम कटिबद्ध हैं। इस दौरान हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता ने ऑटो अपील सॉफ्टवेयर की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह सॉफ्टवेयर हरियाणा के नागरिकों को सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनकी जो भी शिकायतें है उन्हें दूर करने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री खट्टर के नेतृत्व में नित नए कदम उठाते हुए लोगों को इसका लाभ देने का काम किया जा रहा हैं।
आईटी सेक्टर में मुख्यमंत्री का विशेष रूझान हैं। उनके नेतृत्व में पहले ई-गर्वनेंस के कदम उठाए गए जिसके तहत अंत्योदय सरल केंद्र के माध्यम से 550 से अधिक सेवाओं को जोड़ा गया हैं। उपायुक्त ललित सिवाच ने कहा कि आम जन के लिए यह बेहतरीन है। लोगों की सरकार व जिला प्रशासन से होने वाली हर आस को आस पूरा करेगा। इससे नागरिकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरलता से मिल सकेगा। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे जितनी भी योजनाएं हैं उन्हें ऑनलाईन प्रक्रिया से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हमें लोगों को बेहतर समन्वय के साथ लोगों को उपलब्ध करवाना है और जो भी उनकी शिकायतें हैं उसका निपटान भी करवाना है।