रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। दो दिवसीय सीनियर जिला स्तरीय मुक्केबाजी का आयोजन लिटल एंजल्स बॉक्सिंग एकेड़मी में किया गया। इस प्रतियोगिता में सोनीपत जिले से लगभग 75 मुक्केबाजों ने अलग-अलग एकेड़मी से इस प्रतियोगिता में भाग लिया। लिटल एंजल्स स्कूल के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में 15 पदकों (7 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य) के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में 7 स्वर्ण, 2 रजत, 6 कांस्य पदक प्राप्त किए। फाइनल मुकाबलों में लिटल एंजल्स के अंकित ने 51 किलो ग्राम भारवर्ग में जीबीए के संदीप को, 54 किलोग्राम भारवर्ग में सुषांत ने डीबीए सागर को, 57 किलोग्राम भारवर्ग में प्रदीप ने महेश को, 63.5 किलोग्राम में अजय ने देवेन्द्र को, 67 किलोग्राम में टोनिट ने रोहित को, 71 किलो ग्राम में कुलबीर ने विक्रांत को और 80 किलोग्राम भारवर्ग में सुमित ने आकाश को हरा कर सभी ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया व सोनू दहिया ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में महेश ने 57 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक व सूरज, अंकुश, गवनिश, नितिन, सन्नी व साहिल ने कांस्य पदक प्राप्त किए। लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत के 7 बॉक्सर्स 3 सितंबर, 2021 से 7 सितंबर, 2021 तक भिवानी में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय के चेयरमैन तरसेम गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको भविष्य में भी बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।