- श्रम विभाग एवं खेल विभाग उ०प्र० के संयुक्त तत्वावधान में मनायी गयी मेजर ध्यानचंद की 117वीं जयंती
- श्रम कल्याण परिषद की चेतन चौहान श्रमिक खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 21 अंतर्राष्टीय खिलाड़ियों को किया सम्माननित
मुकेश ठाकुर, मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद की 117वीं जयंती श्रम कल्याण परिषद एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वधान में मनाई गई। जिसमें श्रम कल्याण परिषद की ओर से अध्यक्ष राज्य मंत्री सुनील भराला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमपी सिंह पूर्व कप्तान भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक खिलाड़ी साथ ही श्रम कल्याण परिषद के गणमान्य सदस्य गण अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील भराला एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर श्रम कल्याण परिषद ने प्रदेश के 21 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित करने का कार्य किया। कार्यक्रम संयोजक एवं सदस्य चेतन चौहान खेल योजना श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश सरकार नमन भारद्वाज ने बताया कि आज श्रम कल्याण परिषद एवं खेल विभाग मिलकर के राष्ट्रीय खेल दिवस को मना रहा है। जिसमें हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें लगभग 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील भराला ने संबोधन करते हुए कहा कि श्रम कल्याण परिषद केवल श्रमिकों के लिए ही नहीं श्रमिकों के खिलाड़ियों के लिए भी अनेक प्रयास कर रहा है।
उसी संबंध में श्रम कल्याण परिषद की लोकप्रिय योजना चेतन चौहान श्रमिक क्रीडा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया गया। जिसके अंतर्गत जिला स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को लाभ देने का काम श्रम कल्याण परिषद करेगा। इसके साथ ही सुनील भराला ने कहा कि आज उपस्थित सभी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को देखते हुए खेल के प्रति उनके उत्साह को देखते हुए यह प्रण ले कि आप सब भी एक दिन खेल क्षेत्र में देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, उप श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश शेर सिंह, सहायक श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश कानपुर घनश्याम सिंह, सहायक श्रम आयुक्त मेरठ पुष्पेंद्र शर्मा, सहायक श्रम आयुक्त मेरठ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारी की विभागों की ओर से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम के संचालन करता संजीव कुमार मिश्र, भूपेंद्र यादव बॉक्सिंग कोच, सुनील कुमार हॉकी कोच ,डॉक्टर विनीत त्यागी राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी ,डॉ वीरोत्तम तोमर वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी ,आशीष यादव सचिव टारगेट बॉल मेरठ संघ आदित्य मकोरवाल राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी, शूटिंग कोच अप्सरा चौधरी,किरण बालियान एथलेटिक्स,उचित शर्मा वूशू खिलाड़ी,कपिल कुमार वूशू खिलाड़ी ,भावना शर्मा जूडो, लोकेश चौधरी रोइंग, तुशाल चौधरी बास्केटबॉल, रिया बालियान बास्केटबॉल,कुलबीर कबड्डी, आयुशी बैड्मिंटन,साक्षी जोहार वूशू,शीतल शर्मा कुश्ती, मनु तोमर कुश्ती, सादुल विहान विहान शूटिंग,मनीशा गागत तीरंदाज़ी, वर्षा चौधरी बॉक्सिंग, अमृत गोश्वमी शूटिंग,ख्याति मयूर एथेलेटिक्स,अर्जुन सिंह तोमर बॉक्सिंग, शिवानी शर्मा हॉकी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।