कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
राजेश क्वात्रा, हांसी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जिला प्रधान सुरेंद्र यादव सर्व कर्मचारी संघ व जिला प्रधान सुनील लाडवा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहे। आज नगर पालिका इकाई प्रधान विकास चंदा ने बताया कि आज विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उपप्रधान रमेश चाविरया ने की और इस विरोध प्रदर्शन में कर्मचारियों द्वारा उल्टी झाड़ू लेकर वह काले झंडे लेकर शहर के मुख्य बाजारों में सरकार की विरोधी नीतियों और 25 अप्रैल व 17 अगस्त के समझौते को लागू करने बारे जमकर नारेबाजी की।
उन्होंने बताया कि कोरोना से कर्मचारी की मृत्यु उपरांत उनके आश्रितों को ₹5000000 की राशि लागू की जाए और ₹4000 प्रति माह जोखिम भत्ता दिया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद करके सभी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए और फायर के कर्मचारियों को 1366 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाए। सरकार 2018 में भी 16 दिन की हड़ताल में आश्वासन देकर कर्मचारियों को उठाएं दिया गया था और उसके बाद सरकार के केंद्रीय मंत्री अनिल ब्रिज से बात हुई। उन्होंने नगरपालिका कर्मचारी संघ को विश्वास दिलाया कि वह उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से एक वकील बनकर बात करेंगे।
मगर उन्होंने भी 25 अप्रैल में 17 अगस्त के समझौते को अभी तक लागू नहीं करवाया है। इसीलिए कर्मचारियों में बहुत अधिक रोष है, वह आगामी प्रोग्राम 24 व 25 अगस्त को कर्मिक भूख हड़ताल के तौर पर कर्मचारी प्रदर्शन करेगा और उसके बाद 27 अगस्त को 1 दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेगा। अगर सरकार किए हुए वादे का पत्र जारी नहीं करती है तो नगरपालिका कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकता है। इसमें शामिल रविंद्र शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा वह सत्यनारायण बलजीत सनी नरेश अनिल सतीश वीरभान सुलेमान ममता सोना देवी संतोष रजनी व समस्त कर्मचारी नगर परिषद हांसी।