राजेश क्वात्रा, हांसी। बादली विधानसभा में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता ओम प्रकाश धनखड़ ने की। तिरंगा यात्रा में हर उम्र के लोगों ने बड़े हर्ष के साथ भागीदारी निभाई। युवा, बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से शहीदों को सम्मान देते हुए वहां उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा का दृश्य बड़ा मनमोहक था। वंदे मातरम, भारत माता की जय घोष से वातावरण गुंजायमान हुआ।
देशभक्ति से सराबोर गीतों ने सभी के मन को मोह लिया। वहां उपस्थित जनसमूह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह केवल और केवल वीरों की बलिदानी के कारण। जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। सेना में भर्ती हो देश के सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा सुमित्रा चौहान ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी भागीदारी निभाते हुए देश भक्ति का परिचायक बनी। उन्होंने बताया कि शहीदों के मान सम्मान के लिए हम भारतवासी हमेशा नतमस्तक हैं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं में जोश देश भक्ति का संचार हो रहा है। हरियाणा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी संतोष यादव ने कहा कि हम महिलाओं में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत, राष्ट्र गीतों से ओतप्रोत इस तिरंगा यात्रा में भागीदारी निभाने से देश के प्रति समर्पण का भाव पैदा हुआ। आज जो जवान सरहद पर अपने परिवार की चिंता छोड़ भारत की सरहदों पर पहरा दे रहे हैं, उन्हीं की बदौलत ही आज भारतवासी चैन की सांस ले पा रहे हैं। यह तिरंगा यात्रा उनके सम्मान के लिए आयोजित की गई है। तिरंगा शहीद सम्मान यात्रा को सुनीता दुग्गल में महेश चौहान ने संबोधित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष नीना राठी व जिला प्रभारी आशा रानी ने यात्रा में सभी का उत्साह वर्धन किया। प्रेस को जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मालती अरोड़ा ने बताया कि इस तिरंगा शहीद सम्मान यात्रा में क्षेत्र की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।