श्याम वशिष्ठ, रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। फिल्म डायरेक्टर संजय सिंह काकरान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक 2020 देश के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हुआ हैं, ऐसा पहली बार हुआ है कि देश के लिए खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात मेडल प्राप्त किए हैं, जिसमें से तीन मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश व प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए जैवलिन थ्रो में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चौपड़ा, कुश्ती में रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया व बजरंग पूनिया ने हरियाणा का नाम रोशन किया है।
फिल्म डायरेक्टर संजय सिंह काकरान ने हमारे संवाददाता से फोन पर विशेष बातचीत करते हुए कहा कि कहा कि देश के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। काकरान ने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि दशकों बाद देश की हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना स्थान अर्जित किया है, यह हम सबके लिए बड़े गर्व का विषय है। भारतीय खिलाड़ियों का ओलंपिक खेलों में प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा है और हमारे खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से यह साबित कर दिया है कि वे विश्व में किसी भी खिलाड़ी से भी कम नहीं है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में देश की बेटियों का हॉकी खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है।