कार्ड के माध्यम में गर्भवती महिलाएं करवा सकेगी अपनी जांच
गरीब आदमी का पैसों के अभाव नहीं रूकने देंगे इलाज
रणबीर रोहिल्ला, श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। शहर की जानी-मानी वर्मा पैथोलॉजी लैब पिछले डेढ दशक से सोनीपत वासियों की निरंतर सेवा करती आ रही है। वर्मा लैब के 15 वर्ष होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वर्मा लैब की ओर से शहर में लगने वाले स्वास्थ्य कैंपों में लोगों की निशुल्क जांच की जाती है। वर्मा लैब के 15 साल पूरे होने पर लैब के संचालक प्रवीण वर्मा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को डिजिटल कार्ड दिए जाएंगे, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी जांच करवा सकती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई गरीब व्यक्ति है, जिसे पास पैसे नहीं हैं, उसका पैसों के अभाव में इलाज नहीं रूकने दिया जाएगा। उसके सभी टेस्ट वर्मा लैब पर फ्री में किए जाएंगे।
लैब संचालक प्रवीण वर्मा ने कहा कि वर्मा लैब ने आज जो मुकाम हासिल किया है, उसमें मांता-पिता एवं सोनीपत की जनता के आर्शीवाद से ही मिला है। लैब की शुरूआत जुलाई 2016 की गई थी। वर्मा लैब पर बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का प्रयास किया गया है। इसी कारण वर्तमान समय में सोनीपत में वर्मा लेब की 17 ब्रांच काम कर रही है। प्रवीण वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की अनुमति के बाद लोगों के घर-घर जाकर पीड़ित मरीजों के सैंपल लेकर उनके टेस्ट करने का काम किया है। सेफ इंडिया फाउंडेशन के साथ मिलकर वैक्सीनेशन का कार्य बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। जिसका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं।
वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में जो एक डर था कि वेक्सीन लगवाने के बाद कुछ हो जाएगा, उसको दूर करने की पूरी कोशिश की। वर्मा लैब की ओर से वैक्सीनेशन करवाने वाले लोगों के सभी तरह के टेस्ट फ्री किए। वर्मा पैथोलॉजी लैब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ हमेशा खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पैकेज देने की शुरुआत की गई है। इस मौके पर मेयर निखिल मदान, राजीव जैन, पवन तनेजा, पवन गोयल, दिलबाग, सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया, समाजसेवी संजय सिंगला, वाईके त्यागी, प्रमोद वर्मा, अनिल गुप्ता, सतीश माथुर, संजय वर्मा, विकास मंगला, राजेश वर्मा, प्रवीण गोयल, मोहन मनोचा, रविन्द्र सरोहा आदि मौजूद रहे।