सोनीपत। जनहित अभियान फाउंडेशन के द्वारा एफसीआइ गोदाम में चलाया पौधा रोपण अभियान। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति पुलिस इंस्पेक्टर पहलवान हवा सिंह आंतिल ने पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र हुड्डा ने बताया की आज कि मुहिम में फलदार व छायादार पीपल, नीम, बेलगरी, जामुन के 15 पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ो अंधाधुंध कटाई के कारण हमें अनेक प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है।
नरेंद्र हुड्डा ने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई एक दिन मानवता के विनाश का कारण बन सकती है। हमें पेड़ों की कटाई बंद करके अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर अब भी हमने पेड़ों के महत्व को नहीं समझा तो हमारी आने वाली पीढ़ियां स्कूलों में पुस्तकों के बैग के साथ-साथ ऑक्सीजन के सिलेंडर भी कंधों पर लादकर जाया करेंगी। उन्होंने कहा कि हम सभी को पौधारोपण को एक मुहिम के रूप में चलाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम आ रहा है हमें जहां पर भी पौधरोपण के लिए सही स्थान दिखाई दे वहां पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पेड़-पौधों के साथ हमारी पर्यावरण श्रंखला जुड़ी हुई है। पेड़ों की लकड़ी जहां फर्नीचर बनाने के काम आती है वहीं पेड़-पौधों से हमें अनेक प्रकार की खाद्य सामग्री भी मिलती है। इसके अलावा पेड़ पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास है। पेड़ो की अंधाधुंध कटाई से कई पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर गई हैं। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से बाढ़, भूकंप व सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर दिलबाग सिंह, राजेश वर्मा, जगवीर मलिक, अरुण मलिक, दीपक मान राजकुमार जांगड़ा, विजय वर्मा, सेरा गहलावत, विकास दहिया, मोनू गलहवात, चेल्सी, निहारिका, नील उपस्थित रहे।