न्यायालय में पेशकर भेजा जेल
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। थाना मुरथल पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल महिलाओं को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी पूनम व सुनीता निवासी रणजीत नगर जिला भरतपुर राजस्थान की रहने वाली है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि गत 04 नवम्बर को सरोज बाला निवासी औमैक्स सिटी, मुस्कान निवासी वैस्ट रामनगर व रेखा निवासी भूरी ने थाना मुरथल में शिकायत दी थी कि किसी अज्ञात महिलाओं ने मुरथल स्थित बावरिया धाम मेले में उनकी चैन चोरी कर ली है। अनुसंधान टीम ने घटना में शामिल महिलाओं पूनम पत्नी विनोद व सुनीता पत्नी राजेश निवासी रणजीत नगर जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है। शीघ्र ही घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।