-
बैंक से लोन नहीं मिला तो बैंक को ही बनाया निशाना
-
पकड़े गए आरोपी ने किया खुलासा
-
कई दिन से बैंक लोन के लिए काट रहा था चक्कर
-
परेशान होकर दिया लूट की घटना को अंजाम
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। पुलिस अधीक्षक जश्न्दीप सिंह रंधावा ने बताया कि पिछले दिनों पीएनबी बैंक में हुई लूट के मामले में पुलिस ने 72 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी दीपक पर पहले भी लूट और डकैती के कई मामले चल रहे हैं। एक मामले में वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पैसे की जरूरत के चलते इस घटना को अंजाम दिया है।
आरोपी से एक हथियार व लगभग चार लाख के करीब नकदी बरामद की गई है बाकी पैसा उसने जो क्रेडिट कार्ड के बिल थे उनका भुगतान किया है। दीपक ने लोन लेने की भी कोशिश की थी परंतु लोन नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी दीपक पर पहले भी 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके दूसरे साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विदित रहे 9 जुलाई को मॉडल टाउन में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दो हथियार बंद अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करवा दी गई थी। हालांकि लूटपाट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी डीवीआर को लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। युवक ने कैश काउंटर पर उपस्थित बैंककर्मी महिला के साथ गन प्वाइंट पर लाखों रुपए की लूट को अंजाम दिया था। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आरोपी दीपक पहले की लूट, चोरी जैसे कई मामलों में शामिल रहा है।
लूट की घटना को लेकर अलग-अलग पांच टीमों को गठन किया गया था। सीआईए 2 ने बैंक लूट की घटना का 72 घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस की सीसीटीवी से कई अहम सुराग हाथ लगे थे। लूट की घटना के मुख्य आरोपी पांची जाटान निवासी दीपक को रेलवे रोड सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी से एक देसी कट्टा, करीब 4 लाख रुपए नकद बरादम किया है। एसपी रंधावा ने बताया कि आरोपी युवक ने कुछ समय पहले बैंक से लोन लेने की कोशिक की थी, लेकिन इसे मिला नहीं। इसलिए इसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी शहर में ही कोरियर को आफिस चला है। इसका एक साथी पांची जाटान का ही रहने वाला है। आरोपी दीपक पर पहले भी 3 मामले दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके दूसरे साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।