- हवन-यज्ञ में सतपाल ब्रह्मचारी के साथ सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने डाली आहुति
रणबीर रोहिल्ला, श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। सोनीपत लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने रविवार को कांग्रेस के सीनियर नेताओं के साथ बहालगढ़ रोड पर स्थित पालकी बैंक्विट हाल में हवन-यज्ञ कर सोनीपत लोकसभा के मुख्य कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान सतपाल ब्रह्मचारी के अलावा कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान काफी संख्या में सतपाल ब्रह्मचारी के समर्थक व कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कोई भी शुभ कार्य करने से पहले हवन-यज्ञ किया जाता है, हवन यज्ञ से वातावरण शुद्ध हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हरियाणा प्रदेश की जनता पर अपनी कृपा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि भीड देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि चुनाव की दिशा में जाएगा। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र पंवार, नगर निगम मेयर निखिल मदान, गोहाना विधायक जगबीर मलिक, सीनियर मेयर राजीव सरोहा सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।