- कांग्रेस को यूनानी मसली से चुनाव लड़ना चाहिए : सैनी
- सडक से चलते कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बना देती है भाजपा
- भाजपा से हर वर्ग नाराज है, इसलिए मुख्यमंत्री बदला
- भाजपा ने एक तीर से पांच निशाने साधे
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। पूर्व सांसद एवं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के बोले गए झूठ एवं देश के कमजोर वर्ग की राज में हिस्सेदारी को लेकर कांग्रेस के युवा नेतृत्व राहुल गांधी के साथ समझौता किया है। उन्होंने कहा कि मेरी और राहुल गांधी की विचारधारा समान है कि जातिगत गणना के अनुसार आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही जातिगत आरक्षण की पैरवी की है, परंतु भाजपा की मिलीभगत से जनता ने मुझे जातिवादी फैलाने का करार दे दिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ देश की लगभग 100 राजनीतिक पार्टी का समर्थन है और सभी का एकमत है कि जातिगत आरक्षण के आधार पर झूठ बोलने वाली सरकार का पर्दाफाश कर बाहर किया जाए और आम जनमानस की सरकार बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हमने किसी टर्म कंडीशन पर गठबंधन नहीं किया है। बल्कि हमारी विचारधारा मिलने पर ही हमारा गठबंधन हुआ है।लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों ने बिना शर्त कांग्रेस को समर्थन दिया है। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यूनानी मसली से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस यूनानी मसली से चुनाव लड़ती है तो हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटे कांग्रेस जीत सकती है।
राजकुमार सैनी सोनीपत के सेक्टर 12 में आनन्द सिंह हुड्डा के निवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस में प्रत्येक नेता मुख्यमंत्री की दावेदारी ठोक रहा है, परंतु उन्हें मुख्यमंत्री से पहले लोकसभा चुनाव पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा द्वारा प्रदेश में किया गया राजनीतिक फेरबदल को भी राजकुमार सैनी ने बड़ी राजनीतिक साजिश बताया है। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार को समझ आ गया है कि सैनी समाज एवं ओबीसी समाज के बिना उसे देश में राज्य चलाना संभव नहीं है। हरियाणा में हुए राजनीतिक फेरबदल पर राजकुमार सैनी ने बोलते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को भी समझ आ गया है कि सैनी समाज एवं ओबीसी समाज के बिना प्रदेश में सरकार चलाना असंभव है। नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि भाजपा ने लोगों का ध्यान भटकाने के लिए नायब सैनी को बनाया मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी से गठबंधन तोड़ना और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाना एक बड़ी साजिश है। भारतीय जनता पार्टी ने एक तीर से पांच निशाने साधने का काम किया है।
कांग्रेस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक नेता मुख्यमंत्री की दावेदारी ठोक रहा है, परंतु उन्हें पहले लोकसभा के बारे में सोचना चाहिए कि प्रदेश में लोकसभा का बहुमत जहां होगा, वहीं पर विधानसभा का बहुमत हो जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ही तय करेगा कि राजकुमार सैनी को कहां से चुनाव लड़ना है। जहां से हाईकमान के आदेश होंगे वहीं से मैं चुनाव लड़ूंगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रदेश का हर वर्ग दुखी था, चाहे किसान हो, व्यापारी, मजदूर, कर्मचारी सभी प्रदेश की भाजपा सरकार के सीएम मनोहर लाल खट्टर से नाराज थे, इसलिए लोगों की नाराजगी को देखते हुए नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा रोड पर चलते कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बना सकती है। भाजपा ने एक तीर से पांच निशाने साधे हैं। इस दौरान आनन्द सिंह हुड्डा, राजेन्द्र सैनी, हंसराज स्वामी, प्रताप सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।