- आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव विश्राम गृह प्रागंण में सम्पन्न हुआ। चुनाव सभा की अध्यक्षता राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की एवं राज्य महासचिव नरेन्द्र धीमान ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने चुनाव सभा को सम्बोधित करते हुए कर्मचारियों को आगे आने वाले आन्दोलनों के लिए तैयार रहने की अपील की।
प्रदेश सरकार से कर्मचारियों की मागों को पूरा करने की मांग की। त्रिवार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से रामचन्द्र लाठ चेयरमैन, राकेश त्यागी प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान राजकुमार, व मनजीत लाठ, सचिव राजकरण शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद योगी, मुख्य संगठनकर्ता मुकेश, दिलबाग सिंह को बनाया गया। इसके बाद जिला कमेटी का चुनाव करवाया गया। जिसमें तीनों विभागों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें चेयरमैन राकेश दहिया, प्रधान रामलाल, वरिष्ठ उप प्रधान रणबीर सिंह दलाल, सचिव सुभाष भट्टी, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार, मुख्य संगठनकर्ता सुरेश कुमार को बनाया गया। चुनाव के बाद राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।