- राजीव -कविता जैन ने दिया जन-जन को होली मिलन समारोह का निमंत्रण
- आमजन के साथ पार्टी कार्यकर्ता व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के लोग लेंगे हिस्सा
आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द का संदेश देता रंगोत्सव: राजीव जैन
रणबीर रोहिल्ला, सोनीपत। राजीव-कविता जैन ने रंगों के पर्व होली को साथ मिलकर मनाने के लिए जन-जन का निमंत्रण दिया है, जिसका आयोजन उनकी अध्यक्षता में कबीरपुर रोड स्थित वृंदावन गार्डन में 24 मार्च को दोपहर बाद मनाया जाएगा। पूर्व मंत्री कविता जैन व मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने एक स्वर में कहा कि होली मिलन समारोह सबके साथ मिलकर मनायेंगे। राजीव जैन ने कहा कि होली हमारी परंपराओं का अनूठा हिस्सा है, जो संस्कृति व संस्कारों का परिचायक है।
होली के आयोजन के साथ प्राचीन कथा का जुड़ाव है, जिससे हिंदुस्तानी भलीभांति परिचित हैं। आज भी भारत में होली पर्व को उत्साह, विश्वास व श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। होली के साथ हमारा एक अलग नाता है जो सदैव कायम रहेगा। रंगोत्सव के त्यौहार को आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द के प्रतीक के रूप में मनाते हैं । उन्होंने कहा कि रंगों के इस पर्व को सब खुशी-खुशी मनाते हैं। हर प्रकार के मतभेदों को भुलाकर लोग एक-दूजे को गले लगाकर बधाई देेते हैं, जिससे उनमें भाईचारे को मजबूती मिलती है।
हमारी संस्कृति भी एकजुटता का संदेश देती है। राजीव जैन ने आगे कहा कि होली मिलन समारोह में आम जनमानस के साथ पार्टी के कार्यकर्ता और सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सबके साथ फूलों व गुलाल की होली खेलेंगे। समारोह के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। आज जल को बचाने की जरूरत है। होली पर बड़े स्तर पर जल का संरक्षण किया जा सकता है। इसलिए लोगों को पानी बचाने का प्रयास अवश्य करना चाहिए, जो कि आज की पुरजोर मांग है।
मेरी तरफ से सभी प्रदेशवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दिलबाग मोरवाल जिला सचिव एस . सी . मोर्चा भाजपा सोनीपत हरियाणा मोबाइल नंबर : – ( +919842764276 , +918053491158 ) धन्यवाद जी 🚩🚩🙏🙏
धन्यवाद जी
Very nice sir ji
धन्यवाद जी
आपका धन्यवाद जी