श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। श्याम फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष में बाबा धाम से सोनीपत धाम तक भव्य निशान यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हाथ में खाटूश्याम की ध्वजा लिए नाचते गाते शहर में विभिन्न बाजारों से होते हुए सोनीपत धाम तक पंहुची। मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव जैन ने बाबा धाम पंहुचकर खाटूश्याम के दरबार में माथा टेका एवं निशान यात्रा का शुभारम्भ किया। श्रद्धालुओं के साथ राजीव जैन भी हाथ में ध्वजा लिए साथ चल रहे थे। उन्होंने महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि खाटू नरेश त्याग, तपस्या एवं समर्पण की मिसाल थे जो हमें भगवान के प्रति निःस्वार्थ श्रद्धा रखने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा नेता ने कहा है कि खाटूश्याम का गुणगान तीन बाणधारी, कलयुग के अवतारी, हारे का सहारा के रूप में किया जाता है और जो भक्त दरबार में पंहुचता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि श्रधालुओं का राजस्थान में रींगस तथा चुलकाना धाम की तरफ सैलाब सनातन धर्म को मजबूत कर रहा है। राजीव जैन को पगड़ी एवं शाल देकर सम्मानित किया गया।