- पूर्व मंत्री ने वार्ड नंबर एक की शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं की बैठक को किया सम्बोधित
रणबीर सिंह, सोनीपत। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा नेत्री कविता जैन ने कहा कि भाजपा के 10 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण हेतु 175 से ज्यादा योजनए शुरू की गई। एक भी योजना का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाप-दादा या खानदान के नाम पर नहीं है, जबकि कांग्रेस की सरकार में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से बाहर नहीं निकलती थी। उन्होंने सैनी भवन में आयोजित वार्ड नंबर एक की शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है देश को आगे बढ़ाना, जबकि विपक्ष का लक्ष्य है येन केन प्रकारेण मोदी हटाना। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जन्म हुआ रावण को मारने के लिए, भगवान कृष्ण का जन्म हुआ कंस को मारने के लिए और मोदी का जन्म हुआ है कांग्रेस को ख़त्म करने के लिए।
यह 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों से साफ हो जाएगा। कविता जैन ने कार्यकर्ताओं से मछली की आंख की तरह अपना शक्ति केंद्र और अपना बूथ जिताने की रणनीति बनाने का आह्वान किया, ताकि एनडीए 400 पार का लक्ष्य पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मोदी का सन्देश घर-घर लेकर जाना है और चुनाव में कमल खिलने तक चैन से नहीं बैठना। 2024 के लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा मतों से जिताने का लक्ष्य लेकर चले हैं, जिसे कार्यकर्ताओं ने पूरा करना है। बैठक में सुरेंद्र मदान, वीरेंद्र भनवाला, संजय कुमार, रजत जैन, महेश शर्मा, अखिल सैनी, सेवाराम सैनी, सुरेश सैनी, गौरव प्रजापत, मनोहर लाल आहूजा, जगमोहन सैनी, प्रेम चांद, अतर सिंह प्रजापत, ज्ञानीराम सैनी, नरेश सैनी, बलबीर, राजबीर, रोकी, संजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।