लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत जिला प्रशासन के सभी विभागों से जारी होने वाले सभी ड्राफ्ट, पत्राचार पर किया जाएगा चुनाव का पर्व देश का गर्व लॉगो का प्रयोग
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। आगमी लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के सभी विभागों से जारी होने वाले सभी ड्राफ्ट, पत्राचार पर चुनाव का पर्व देश का गर्व लॉगो का प्रयोग किया जाएगा। उपायुक्त मनोज कुमार ने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे लोकतंत्र की मजबूती के लिए आने वाले लोकसभा चुनाव के पर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लें और ज्यादा से ज्यादा मतदान करें।