श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। किसान आंदोलन के दृष्टिगत जिला में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश मनोज कुमार ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22(1) व 23(2) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। इस दौरान सभी ड्यूटी मैजिट्रेटों के साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने अपने संशोधित आदेशों में गन्नौर फ्लाईओवर के प्रारभिंक बिंदू व पर्यवेक्षण क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी कुण्डली के प्रबंधक सुरेन्द्र जागलान को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा उनके साथ पुलिस विभाग से एसीपी मुरथल संदीप धनखड़ की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार थाना क्षेत्र गन्नौर में एचएसआईआईडीसी बड़ी के प्रबंधक तरूण कुमार को ड्यूटी मैजिट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से गन्नौर थाना प्रबंधक मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने सोनीपत शहर थाना क्षेत्र में नगर निगम सोनीपत के सहायक उपमण्डल अभियंता अभिषेक को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। उनके साथ पुलिस विभाग से सोनीपत शहर थाना प्रबंधक देवेन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा संपूर्ण जिला के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (विजिलेंस) अजय खरब को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। उनके साथ सहायक कमांडेंट पंकज सेठी, पंचम वाहिनी सीमा सुरक्षा बल कंपनी नंबर-57 सीसी, सीतारागंज उत्तराखंड की ड्यूटी लगाई गई है।