- हिन्दी आंदोलन के वीर क्रांतिकारी शहीद सुमेर सिंह आर्य का शौर्य स्मृति दिवस
- बंसत पंचमी के दिन नयाबांस गांव में आयोजित होगा कार्यक्रम
- शौर्य स्मृति दिवस समारोह में हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एनसीआर सहित अन्य क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति लेंगे भाग
- समारोह को लेकर शहीद सुमेर सिंह आर्य न्यास एवं समस्त नयाबांस ग्रामीण एवं रोहिल्ला टांक समाज द्वारा तैयारियां पूरी
रणबीर सिंह रोहिल्ला, सोनीपत। हिन्दी आंदोलन के वीर क्रांतिकारी शहीद सुमेर सिंह आर्य का शौर्य स्मृति दिवस समारोह 14 फरवरी बंसत पंचमी के दिन रोहतक जिले के ब्लाक सांपला के नयाबांस गांव में बडी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एनसीआर सहित अन्य क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस संबंध में प्रवीण आर्य, डा. राजेश रोहिल्ला आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम को लेकर शहीद सुमेर सिंह आर्य न्यास एवं समस्त नयाबांस ग्रामीण एवं रोहिल्ला टांक समाज तैयारियों में जुटा हुआ है।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा मुख्य अतिथि होंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद अरविन्द शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश, माटी कला बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन ईश्वर सिंह मालवाल, भाजपा नेता नवीन गोयल, अजय बंसल, गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजयपाल, रोहतक मेयर मनमोहन गोयल होंगे।
आपकों बता दें कि 1957 को मातृभाषा हिन्दी भाषा रक्षा आंदोलन के दौरान रोहिल्ला समाज एवं गांव नयाबांस की शान वीर क्रांतिकारी शहीद सुमेर सिंह आर्य ने मातृभाषा हिन्दी के मान सम्मान एवं उसे लागू कराने के लिए अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। सत्याग्रह के दौरान उन्हें पहले बंदी बनाकर अंबाला कारावास और फिर वहां से फिरोजपुर जेल भेज दिया गया। उन्होंने वहां भी आंदोलन जारी रखा और फिरोजपुर जेल में लाठीचार्ज के दौरान उनके सिर में गहरी चोट आई, जिससे सुमेर सिंह आर्य वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद सुमेर सिंह आर्य को स्मृति में 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन नयाबांस गांव में शौर्य स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रदेशों के हजारों लोग अपनी उपस्थित दर्ज करवाएंगे।
बहुत सुंदर
धन्यवाद जी