रणबीर रोहिल्ला, मुंबई। टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स मुंबई द्वारा विले पार्ले (ईस्ट) स्थित होटल जिंजर में बेस्ट परफॉर्मर्स अवार्ड 2024 का भव्य दिव्य आयोजन किया गया। जिसमें फिल्मों के सितारों संग राजु रहिकवार जूनियर शाहरुख खान को “बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर, के अवार्ड से फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के हाथों सम्मानित किया गया। हम आपको बतां दें कि राजु रहिकवार ने अपने पूरे विश्वास के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने में कभी भी कोई भी कसर नहीं छोड़ी और आज इसी की प्रतिरूप उन्हें मुंबई की रूपहेली रंगभूमि पर 30 साल का सफर जूनियर शाहरुख खान (Jr. SRK) के रूप में हासिल हुआ हैं। उनका मानना हैं कि यदि शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री में न होते तो शायद राजु भाई की भी कोई पहचान न होती।
आज वे मुंबई फिल्म नगरी में शाहरुख खान के हमशक्ल (Jr.SRK) के नाम से ख्याति प्राप्त हैं। हम आपको बतां दें कि राजु भाई ने मुंबई की सरजमीं पर जब से कदम रखा उन्हें सबसे पहले जावेद जाफरी, नावेद जाफरी एवं रवि बहल निर्मित दिग्दर्शित ‘बूगी वूगी, सोनी चैनल डांस शो में बतौर जूनियर शाहरुख खान एंट्री मिली।
फिर क्या राजु भाई ने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा, उन्हें लगातार टी. व्ही.एड शूट (पोमेलु साबान विज्ञापन), एम. टी. व्ही. पर ‘फूली फालतु, ‘हेलो कौन पहचान कौन, ‘स्टार डस्ट फिल्म फेयर अवॉर्ड, ‘द कपिल शर्मा शो, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा, फिल्म दिग्दर्शक इंद्रकुमार निर्मित ‘सुपर नानी, इसके अलावा कई स्टेज शो के साथ-साथ देश विदेशों में भी उन्होंने स्टेज शो किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने खुद के प्रोडक्शन हाउस बैनर से आमिर सलमान शाहरुख, जो कि तीनों आमिर, सलमान एवं शाहरुख के लुक अ लाइक को लेकर फिल्म का सफल निर्माण किया हैं। आज राजु रहिकवार खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि आज वे जो कुछ भी हैं वे सिर्फ और सिर्फ शाहरुख खान की बदौलत ही हैं, जिसे वे कभी झुटला नहीं सकते।
इसी के फलस्वरूप आज अशोक श्रीवास्तव (फिल्म अभिनेता, निर्माता, दिग्दर्शक एवं ए.आर. इंटरटेनमेंट – संचालक) के निमंत्रण पर फिल्म स्टार सुनील शेट्टी के हाथों टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स अवार्ड 2024 का बेस्ट लुक अ लाईक परफॉर्मर अवार्ड से विभूषित किया गया। कार्यक्रम में 90s की फिल्म “आशिकी, फेम अनु अग्रवाल के साथ-साथ कई बड़ी-बड़ी सेलिब्रिटीज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में मुंबई शहर से ही नहीं बल्कि संपूर्ण महाराष्ट्र से कई उद्योजक, सोशल वर्कर, फिल्म चाईल्ड एक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार टी. व्ही. चैनल्स एवं फिल्म एक्ट्रेस सिमरन आहुजा ने संभाला। राजू रहिकवार ने अपनी इस उपलब्धि पर टाइम्स अपलोड ट्रेंड सेटर्स, मुंबई एवं अशोक श्रीवास्तव का दिल से शुक्रिया अदा किया।