श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। ग्वालियर में आयोजित एस.जी.एफ.आई. राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत की होनहार हॉकी खिलाड़ी नव्या, दिया, नैंसी का चयन हरियाणा राज्य की हॉकी टीम के लिए हुआ है। इसके साथ ही वैभवी हरियाणा टीम में गोलकीपर चयनित हुई है। इन खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 22 दिसंबर से 27 दिसंबर तक हिसार में था। लिटल एंजल्स स्कूल सोनीपत की हॉकी खिलाड़ियों ने अपने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य की हॉकी टीम में जगह बनाई। खिलाड़ियों का हरियाणा टीम में चयन होने पर विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सेक्रेटरी डॉ. विशाल गर्ग एवं प्रधानाचार्या आशा गोयल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व आगामी चैंपियनशिप में जीत के लिए शुभकामनाएं दी।