भाजपा पदाधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणाओं का स्वागत
हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की उस घोषणा का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने निजी व सरकारी कॉलेजों में लड़कियों की शिक्षा फ्री करने की बात कही है। पार्टी ने इसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिशा में बड़ा कदम बताया है। पार्टी जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी बड़ी घोषणा किसी मुख्यमंत्री खट्टर ने नहीं की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में ऐसी बड़ी घोषणा की है, जिससे प्रदेशवासी खुश है।
उनकी इस घोषणा से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गति मिलेगी और प्रदेश की बेटियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी होगी। मुख्यमंत्री खट्टर की घोषणा का जिक्र करते हुए जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र ने बताया कि एक लाख 80 हजार रुपये तक की वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों की कॉलेज (निजी और सरकारी) की शिक्षा फ्री होगी और जो फीस होगी वो सरकार वहन करेगी। इसके अलावा एक लाख 80 हजार से तीन लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों की कॉलेज (निजी और सरकारी) की शिक्षा की आधी फ़ीस सरकार देगी।
उन्होंने प्रदेश की बेटियों के हित में इतनी बड़ी घोषणा करने पर मुख्यमंत्री खट्टर का आभार जताया है और कहा है कि प्रदेश सरकार की इस तरह की जनकल्याणकारी नीतियों का पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के नेतृत्व में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की बेटियों के हित में बड़ी घोषणा की है, जिससे उनकी शिक्षा में आशातीत सुधार होगा और बेटियों का भविष्य उज्ज्वल होगा।