- पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा व अन्य गणमान्य समेत हजारों लोगों ने की शिरकत
राजेश सलूजा, हिसार। केन्द्रीय मंत्री स्व. चौ दलबीर सिंह की 36वीं पुण्य तिथि पर हिसार डाबडा़ चौंक के निकटवर्ती ठण्डी सड़क पर स्थित कुमारी शैलजा के आवास पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में गणमान्य व अन्य लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा विशेष रूप से मौजूद रही और स्व. चौ दलबीर सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने परिजनों व अन्य लोगों के साथ हवन-यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली। हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमैंट के प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि चौ. दलबीर सिंह को बहन कुमारी शैलजा अपना गुरू मानती है। चौ. दलबीर सिंह ने सिद्धान्तों की राजनीति की, उन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए कुमारी शैलजा भी राजनीति में स्वच्छ छवि कायम किये हुए है।
समाज सेवी डा अजय चौधरी, रामनिवास राडा़ सैनी, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ व अन्य परिजन, रामकिशन रंगा, लाल बहादुर खोवाल, पूर्व मन्त्री अत्तरसिंह सैनी व रणधीरसिंह उर्फ धीरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, किसान नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया व दिलबागसिंह हुड्डा, पूर्व सांसद चरणसिंह रोडी़,सढौरा विधायक रेणू बाला, प्रियंका हुड्डा, डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र कुमार वर्मा कोथ, अमित नेहरा, भूपेन्द्र गंगवा, धर्मपाल भोंसले, हरिकिशन, रजीना रंगा, रोहिनी रंगा, नलिन, चन्द्र हर्ष, राजबीर, गीता सिहाग उकलाना एवं अन्य लोगों ने भी पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौ दलबीर सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके द्वारा किये गये कार्यों एवं सेवाओं को याद किया गया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा बडी़ सौम्यता एवं सादगी के बीच लोगों से रूबरू हुई और लोगों का हाल-चाल जाना।
लोगों व मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी शैलजा ने कहा कि देश व प्रदेश में मौजूदा सरकार से किसान, मजदूर, व्यापारी, पिछड़े एवं कमजोर वर्गों, युवा ,महिलाएं समेत हर वर्ग के लोग परेशान एवं हताश है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से युवा वर्ग रोजगार के लिए विदेशों में पलायन करने के लिए मजबूर है। बेरोजगारी में नम्बर वन हरियाणा में भ्रष्टाचार, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य का भी बुरा हाल है। पिछले लगभग नौ सालों में बीजेपी गठबंधन सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया और देश व प्रदेश की सरकार रोजगार, विकास व विभिन्न क्षेत्रों में विफल साबित हुई है। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में कुमारी शैलजा ने कहा कि वे अपने पिता स्व. दलबीरसिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री के बाद देश के प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को आदर्श (राजनीति गुरू) मानते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के अनुरूप 36 बिरादरियों के लोगों के कल्याण के लिए प्रयासरत हैं।
इस मौके पर सढौ़रा विधायक रेणू बाला, प्रिंयका हुड्डा, दिव्या ठण्डवाल, भूपेन्द्र गंगवा, राजेश चाडीवाल रोडी़, गीता सिहाग, संतोष, कौशल, बाला देवी खेदड़, स्नेहलता निम्बल, संतोष जून, सुरेश पंघाल, सुरेन्द्र सिंह उचाना, राजेश नरवाना, हरिसिंह, रणदीप लोहचब, सतबीर समेत हजारों लोग शामिल हुए और स्व. चौ दलबीर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर लोगों द्वारा पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. चौधरी दलबीरसिंह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी-राजीव गांधी अमर रहे आदि नारों के साथ स्वच्छ छवि की नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को आगे बढ़ने के लिए पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया गया।