हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : भाजयुमो जिला महामंत्री अनिल भैरू ने लोकसभा व राज्यसभा में ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने यह बिल पास करवाकर साबित कर दिया है कि भाजपा हमेशा महिलाओं के हितों के साथ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा महिलाओं का मान सम्मान किया है। अनिल भैरू ने अपने कार्यालय पर मौजूद कार्यकर्ताओ को नारी शक्ति वंदन बिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला आरक्षण बिल लोकसभा व राज्यसभा से पास होने से महिला सशक्तिकरण को एक नई शक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से महिलाओं को राजनीति में भागीदारी मिलेगी और महिलाएं अब ज्यादा संख्या में लोकसभा व विधानसभा में आएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भाजपा कि कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, जो बिल कई वर्षों से लटका हुआ था, लेकिन भाजपा ने उसे बिल को लोकसभा व राज्यसभा में लाकर उसे पास करवा दिया है। जो इस बात को प्रमाणित करता है कि भाजपा महिलाओं को उनके अधिकार देना चाहती है। अनिल भैरू ने कहा कि बिल पास होने से देश की महिलाओं में खुशी की लहर है। अनिल भैरू ने बिल के पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के सभी शीर्ष भाजपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने बेटियों की सुरक्षा के लिए अनेकों योजनाएं चलाई थी और अब पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा व राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास कराकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का काम किया है।