- संपत्ति कर व प्रोपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए निगम कार्यालय तथा गांव रायपुर में लगाया जाएगा कैंप
नगर निगम के अंतर्गत संपत्ति कर संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए ऑनलाईन आपत्ति भी दर्ज करवाने की सुविधा
श्याम वशिष्ठ, सोनीपत। नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले लोगों संपत्ति कर तथा प्रोपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के उद्देश्य से 16 सितंबर को नगर निगम कार्यालय स्थित सीएफसी तथा गांव रायपुर स्थित शिव मंदिर में कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कैंप सुबह 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस का आह्वान किया कि वे इन कैंप का पूर्ण लाभ उठाते हुए संपत्ति कर व प्रोपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करवाएं। निगमायुक्त ने कहा कि नगर निगम की सीमा में संपत्तिकर से संबंधित विवरण में कोई भी त्रुटि (जैसे नाम, एरिया, कैटेगरी इत्यादि) हो तो वह एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाईन भी अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।
इसके साथ ही निगम द्वारा संपत्ति कर तथा एनडीसी पोर्टल पर संबंधित व्यक्ति अपनी जायदाद संबंधित त्रुटियों (जैसे नाम, एरिया, कैटेगरी इत्यादि) को नगर निगम द्वारा आयोजित कैंपों में भी हिस्सा लेकर दूर करवा सकता है। उन्होंने संपत्तिकर दाताओं का आह्वान किया कि वे अपने संपत्तिकर रिकॉर्ड तथा बिल में दुरुस्ती करवाने के लिए वार्ड अनुसार आयोजित किये जा रहे कैंप में संबंधित प्रोपर्टी के रजिस्टर्ड दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।