शहर के वार्ड नंबर 13 में दो गलिया के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) बरवाला सिविल अस्पताल रोड से मास्टर सतीश व सिविल अस्पताल रोड से धर्मपाल पटवारी के मकान तक आईपीबी गली के निर्माण कार्य का आज शुभारंभ हुआ। वार्ड नंबर 13 की पार्षद कांता शर्मा ने नारियल फोडक़र निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चेयरमैन रमेश सरदाना ने कहा कि बरवाला शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बरवाला शहर में अनेक विकास कार्य चल रहे हैं। जल्द ही शहर में विकास कार्य दिखाई देने लगेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की पार्षद कांता शर्मा के साथ मिलकर वार्ड में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों गलियों के निर्माण पर 35 लाख 70 हजार रुपए की लागत आएगी। इस मौके पर पार्षद कांता शर्मा ने कहा कि वो वार्ड के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और वार्ड में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दूंगी।