हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने कहा कि नव मतदाता चेतना महा अभियान के प्रति युवा वर्ग में भारी जोश है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे इस महा अभियान के तहत मतदाता सूचियों को अपडेट किया जाना है। कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र निकटवर्ती गांव बुगाना के सेठ मूलचंद रामजीलाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय में चलाए गए नव मतदाता चेतना महा अभियान के तहत युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए यह अभियान चलाया है। इसके तहत नए पात्रों के वोट बनवाए जाने हैं। उन्होंने ग्रामीणों, खासकर युवा पात्रों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, अपने वोट बनवाएं व अन्य युवाओं को भी जागरूक करें।
पार्टी जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि महा अभियान के तहत जिला अध्यक्ष व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने बुगाना के सेठ मूलचंद रामजीलाल राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने बूथ नंबर 64 के बीएलओ सुरेश व बूथ नंबर 65 के बीएलओ बलराम के साथ बातचीत भी की। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष ने धिकताना गांव के राजकीय माध्यमिक पाठशाला में आयोजित नव मतदाता महा अभियान के तहत बीएलओ 2 व बीएलओ से मिलना हुआ। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा नरेश नैन, सोनू सरपंच रविंद्र रॉकी, सूबेदार जय सिंह, प्रमोद, शमशेर गिल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।