हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि 20 अगस्त को विपक्ष आपके समक्ष रैली हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। रैली में ढोल नगाड़ों के साथ भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। रैली में मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे। रैली में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भाई जयप्रकाश व अन्य नेता को संबोधित करेंगे। 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिन है। स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिन पर विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
बजरंग गर्ग ने कहा कि जनता में रैली के प्रति बड़ा भारी उत्साह है। जनता रैली को अपनी व्यक्तिगत रैली मानकर अपने दल-बल सहित पहुंचेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से बेहद दुखी है। आज देश व प्रदेश में बेहताशा महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी के तहत अनाप-शनाप टैक्स लगाने, देश में नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था खराब करने के साथ-साथ हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब होना व प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर घोटाला करके हरियाणा की जनता को नाजायज तंग करने से हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से मुक्ति चाहती है। जनता देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। हिसार में कांग्रेस रैली सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी जबकि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम पहले आठ लोकसभा क्षेत्र में हो चुके हैं और हिसार का यह 9 वीं लोकसभा क्षेत्र का कार्यक्रम है और आखिरी 10 वां कार्यक्रम रोहतक लोकसभा क्षेत्र में होगा।