हरियाणा/सिरसा(राजेश सलूजा) : देश सेवा में समर्पित प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ के संस्थापक एवं प्रांतीय महासचिव विनोद धवन का जन्मदिन विभिन्न शहरों में सेवा प्रोजेक्ट लगाकर मनाया गया। अखिल भारतीय सेवा संघ की सिरसा की शाखा ने जहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहीं हिसार महिला शाखा ने हिसार में पौधरोपण कार्यक्रम किया तथा शाखा गुरुग्राम ने गुरुग्राम के मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया।
सिरसा में रक्तदान शिविर में स्वयं विनोद धवन ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है, इस शिविर के मुख्य अतिथि कॉंग्रेस नेता वीरभान महता रहे व अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र ग़ोयल ने की। महिला शाखा अध्यक्ष परमजीत मांडिया, शाखा अध्यक्ष राजेश तनेजा, सचिव संजीव मेहता प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा व प्रांतीय सचिव महेंद्र सैनी सहित लगभग 50 सदस्यों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि महता ने सभी को सम्मानित किया तथा प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र ग़ोयल ने कहा कि शाखा द्वारा समय- समय पर समाज हित के कार्य किये जाते है। हिसार में महिला शाखा अध्यक्ष सुरुचि असीजा के नेतृत्व में मॉडल टाउन पार्क में पौधरोपण किया। जिसमें पार्क समिति के अध्यक्ष अजित सेठी व महिला शाखा से अर्चना, सुनैना, प्रोमिला, सुनीता, दीप्ती व सुमन आदि महिलाएं उपस्थित रही।
अध्यक्ष सुरुचि असीजा ने कहा कि शाखा प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन पर सेवा प्रोजेक्ट लगाएगी। गुरुग्राम में गुरुग्राम के प्रभारी सुधीर धवन ने बताया कि मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि प्रदेश महासचिव के जन्म दिन को सभी शाखाओं ने सेवा के प्रोजेक्ट लगाकर मनाया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सेवा संघ के संरक्षक डॉ योगेश बिदानी, कोषाध्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सेतिया, सन्दीप भाटिया, विनोद ग़ोयल, पवन मलिक, संजीव, कमल कक्कड़, ओमप्रकाश वाधवा, वेद नारंग, विक्की रहेजा, नरेंद्र नारंग, तनुज खुराना, सुशील ग़ोयल आदि सभी ने बधाई दी ।