हरियाणा /हिसार (राजेश सलूजा) भाजपा युवा मोर्चा की छोटी टोली की बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल की अध्यक्षता में किसान रेस्ट हाऊस बरवाला में हुई। बैठक में युवा मोर्चा द्वारा 13 अगस्त को आदमपुर में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने बताया कि मोर्चा द्वारा आदमपुर हलका की तिरंगा यात्रा 13 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे आदमपुर मंडी स्थित गोपीराम धर्मशाला से निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा को लेकर आदमपुर हलका के युवाओं में भारी जोश व उत्साह है। इस तिरंगा यात्रा में हजारों युवा भागीदारी करेंगे। उन्होंने युवाओं से इस यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की। बैठक में मोर्चा जिला महामंत्री आशीष जोशी व अनिल भैरू तथा परमजीत सुंडा आदि भी उपस्थित रहे।