- चालान और नोटिसों को लेकर व्यापारियों की निगम मेयर के साथ बैठक
- नगर निगम में मेयर के साथ व्यापारियों की हुई बैठक
- बैठक में नई विज्ञापन पॉलिसी की सभी विसंगतियों औऱ आपतियों पर हुई चर्चा
रणबीर सिंह, सोनीपत। नगर निगम द्वारा व्यापारी को नई विज्ञापन शुल्क पॉलिसी के तहत भेजे गए चालानों औऱ नोटिस के मुद्दे पर आज जिला व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों के साथ निगम कार्यालय में बैठक की। इसमें प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नई विज्ञापन पॉलिसी की सभी विसंगतियों औऱ आपतियों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि अगले सप्ताह निगम आयुक्त औऱ संबंधित निगम अधिकारियों औऱ व्यापार मंडल सदस्यों के साथ आपस में बैठक कर पॉलिसी में सुधार के लिए जरूरी सुझाव सांझा किए जाएंगे। मेयर के आश्वासन पर जिला व्यापार मंडल ने अपना संघर्ष अभियान एक सप्ताह के लिए रोक दिया। मेयर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अगले आदेश तक किसी भी व्यापारी को चालान नहीं भेजा जाएगा। साथ ही उन्हें चालान की राशि का भुगतान करने की भी आवश्यकता नहीं हैं।
इसके अतिरिक्त सभी व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी जरूरी मांगे पूरी की जाएंगी। उनके व्यवसायिक हितों की रक्षा करते हुए इस मामले में समाधान किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग मुख्यालय में भी व्यापारी की पूरजोर ढंग से पैरवी की जाएगी। मेयर के आश्वासन पर जिला व्यापार मंडल ने अपना संघर्ष अभियान एक सप्ताह के लिए रोक दिया। मीटिंग में व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय वर्मा, प्रधान संजय सिंगला, सुशील स्याल, नरेंद्र धवन, रविंद्र सरोहा, राकेश चोपडा, पवन तनेजा, हिमांशु कुकरेजा, अरुण मित्तल, राजबीर सैनी, बिट्टू जैन, जसवीन्द्र संधू, जतिन देंबला, दिनेश नजराना, देवेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।