- मणिपुर घटना पर हरियाणा कांग्रेस प्रकोष्ठ महिलाओं ने सड़कों पर उतर कर किया प्रदर्शन
- महिलाओं ने रोष में जलाया पुतला
- वर्तमान सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जमकर नारेबाजी की
सोनीपत। हरियाणा महिला कांग्रेस प्रकोष्ठ से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने एकत्रित होकर एनसीआर सोनीपत में शनिवार को मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के विषय को लेकर सड़कों पर उतरी और प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने पुतला भी जलाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि हरियाणा महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं सड़कों पर उतर कर हाथों में तख्ती बैनर लेकर मणिपुर घटना को लेकर प्रदर्शन कर रही है। महिलाओं ने कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिलाओं ने रोष जताते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाए कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जो नारा हरियाणा के पानीपत से दिया गया था, उसके प्रति सरकार गंभीर नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। महिलाओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान शहरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमारी, संतोष गुलिया, नीलम बाल्याण, प्रोमिला सहित काफी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।