- पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा होंगी मुख्य वक्ता, किरण चौधरी व रणदीप सुरजेवाला भी आएंगे
- रैली की तैयारियों को लेकर उकलाना में हुई बैठक, लगाई ड्यूटियां : खोवाल
हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) : राहुल गांधी के अभियान हाथ से हाथ जोड़ो के तहत सिरसा में विशाल रैली का आयोजन 30 जुलाई को किया जाएगा। नई अनाज मंडी में होने वाली इस रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा मुख्य वक्ता होंगी। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस विधायक किरण चौधरी सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता रैली को संबोधित करेंगे। सिरसा रैली के प्रभारी पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने आज उकलाना में अपने सम्बोधन में कहा कि सिरसा में ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीजेपी की आम जन विरोधी नीतियों का पर्दाफाश किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर आज उकलाना में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। रैली को लेकर कर्ण सिंह नैन के प्रतिष्ठान में हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व एचपीएससी के सदस्य जगन्नाथ ने की। आज उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज कराएंगे। 30 तारीख को भारी संख्या में वाहनों का काफिला रैली स्थल पर पहुंचेगा। पूर्व विधायक राधीर सिंह धीरा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत होने वाली इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी, देशवासियों से झूठ बोलकर बरगलाने का काम करने वाली भाजपा के खिलाफ खुलकर कांग्रेस नेता अपना संबोधन देंगे।
बैठक में पूर्व विधायक पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल, मंगत राम लालवास सह प्रभारी, कर्ण सिंह नैन,जोगी राम खेदड़, विनोद मित्तल, हरीकृष्ण प्रभूवाला, चंद्र हर्ष, विजेंद्र कपूर, गीता सिहाग, वीरेंद्र सेलवाल, ईश्वर खेदड़, सन्तोष चमारखेडा, कुसुम सेलवाल, अजय खेड़ी बर्की, बलबीर लाखा, नरेश पातड़, राजेश भुटानी, संतोष चमारखेड़ा, बाला देवी खेदड़, जगबीर मलिक, कुलवंत सैनी, अजय जोहर, जितेंद्र, सुरेश गर्ग, हरिकिशन, बलराज गर्ग, सुरेश, पूर्व सरपंच, पिरथी सिंह, महेंद्र पाबड़ा, जोगेंद्र, सत्यवान मलिक, अंकित भुना, राजेश सेलवाल, महावीर जांगड़ा, रणधीर दौलतपुर, दिनेश जांगड़ा, महेन्द्र मुगलपुरा, जिले सिंह वर्मा, सुशील एमसी, सूरजभान प्रधान, सुनील एमसी, सतीश शर्मा, प्रेम धानक, शमशेर हसनगढ़, अजय बिश्नोई, विनोद गोयल, रणधीर दौलतपुर, सुशील एमसी, प्रेम धानक, भगत सिंह खोवाल, महेंद्र वकील, दरबारा नंबरदार, गुलशन व सज्जन गैबीपुर पूर्व जिला पार्षद, रामफल शर्मा, जगदीश वीरेंद्र कैलरभैनी, मुलायम सिंह, ओमप्रकाश कुलेरी, भूप पूनिया, सन्दीप, सुरेन्द्र पाबड़ा, शीश राम, महेन्द्र पाबड़ा, दिलबाग, भगत सिंह खोवाल, जगन बवेजा, महेंद्र शिल्ला, पिरथी सिंह, ओमप्रकाश बसनीवाल, महेन्द्र एडवोकेट, राम स्वरूप, रविंदर, जगदीश, दरबारा नंबरदार, अजीत नंबरदार, गुलशन बठला, रमेश व चिडिय़ा राम समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।