- बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग
- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जुलूस निकालकर गीता भवन चौक पर बृजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया
- संगठनों के पदाधिकारियों ने गीता भवन चौक पर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की
रणबीर सिंह, सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज गोहाना रोड पर स्थित छोटूराम धर्मशाला में एक सभा की गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 28 मई को महिला पंचायत के लिए महिला व पुरूष जब जंतर मंतर पर एकत्रित होना शुरू हुए तो महिला पहलवानों के साथ पुलिस ने धक्का मुककी की। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में आन्दोलन जब तक चलेगा, जब तक बृजभुषण शरण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता। यह आंदोलन जारी रहेगा। सभा के बाद छोटूराम धर्मशाला से जुलूस शुरू करके पुरखास अड्डा होते हुए गीता भवन चौक पर पहुंचे। वहां पर बृजभुषण सिंह का पुतला दहन किया गया।
प्रदर्शन में ऑल इंडिया किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, ओम प्रकाश आर्य, किसान सभा के श्रद्धानंद सोलंकी, रणबीर मलिक, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के हंसराज राणा, जयकरण दहिया, ईश्वर सिंह दहिया, राजकुमार राणा, सुखबीर सिंह, सीआईटीयू के आनंद शर्मा, एआईयूटीयूसी के इंदर सिंह, बलबीर सिंह, एसकेएसके सीलक राम मलिक आदि मौजूद रहे। सभा का संचालन ईश्वर सिंह राठी ने किया। सभा में राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह दहिया, सुरेश, हवा सिंह शास्त्री, जय भगवान, प्रवीण, ओमप्रकाश, सतवीर सरोहा, बिजेंदर सिंह दहिया, तारा देवी, सोना देवी, डॉक्टर सतपाल आदि ने भाग लिया।