रोहिल्ला टांक नामदेव मंदिर व धर्मशाला सभा का मनाया 36 वां स्थापना दिवस
सोनीपत 24 ब्यूरो, रोहतक। रोहतक में जनता कॉलोनी नामदेव मंदिर व रोहिल्ला धर्मशाला का 36वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सभा के मीडिया प्रभारी डाक्टर राजेश आर्य फरमाणा ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ज्ञानीराम सरोया रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में पूर्व चेयरमैन सत्यवीर वर्मा ने कहा कि इस समय समाज को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा ग्रहण करके एकता के सूत्र में बंधने की आवश्यकता है, तभी अपनी मंजिल प्राप्त हो सकती है।
समाज को चाहिए कि अलग-अलग संस्था ना बना करके एक नाम से ही संस्था बनाने चाहिए, तभी राजनीतिक लाभ ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्वर्गीय दयानंद रोहिल्ला बहराना, स्वर्गीय रिसाल सिंह रोहिल्ला बहु अकबरपुर, स्वर्गीय करण सिंह रोहिल्ला करोथा, स्वर्गीय बलजीत सिंह रोहिल्ला सुनारिया, रोहिल्ला धर्मशाला नामदेव मंदिर में जो सबसे पहले जिन्होंने नीम के पत्थर बन कर के काम किया था उन सदस्यों को समाज रत्न देकर अलंकृत किया गया। आशीष रोहिल्ला, अमन रोहिल्ला ने कार्यक्रम में एक लाख इकावन हजार व विमला देवी धर्मपत्नी महावीर रोहिल्ला एक लाख, सुशीला धर्मपत्नी जयकिशन रोहिल्ला, सतीश रोहिल्ला ने अपने निजी कोष से सहयोग देकर सभा की सहायता की।
इस अवसर पर संजीत रोहिला, अशोक रोहिल्ला, राजेश आर्य फरमाणा, हरि सिंह रोहिल्ला, बलवान सिंह रोहिल्ला, रक्षक रोहिल्ला, अनिल रोहिल्ला, सीमा रोहिल्ला, सतीश रोहिल्ला, मुकेश रोहिल्ला, सुशील रोहिल्ला, जय भगवान रोहिल्ला, अमित रोहिल्ला, श्रीमती सुशीला रोहिल्ला, कैप्टन विजेंद्र रोहिल्ला, राजेश रोहिल्ला, युद्धवीर रोहिल्ला, मुकेश रोहिल्ला, सतनारायण रोहिल्ला, कर्मवीर रोहिल्ला, अमित रोहिल्ला, सत्यनारायण रोहिल्ला, पृथ्वी सिंह रोहिल्ला, विकास रोहिल्ला, प्रविण आर्य, मनोज रोहिल्ला, आशीष रोहिल्ला, नीरज रोहिल्ला, कृष्ण रोहिल्ला आदि हरियाणा की सभी रोहिल्ला टांक सभा के समस्त पधाधिकारी व रोहिल्ला समाज के सभी साथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।